Breaking News
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में महिला गिरफ्तार
देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में महिला गिरफ्तार
चतरा में नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा, तंत्र-मंत्र के नाम पर वारदात का आरोप, मौसी समेत तीन गिरफ्तार
चतरा में नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा, तंत्र-मंत्र के नाम पर वारदात का आरोप, मौसी समेत तीन गिरफ्तार
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या
गया जंक्शन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई, 12.756 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
गया जंक्शन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई, 12.756 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
आजमगढ़ में मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, नौकरी और प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बेचता था गिरोह
आजमगढ़ में मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, नौकरी और प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बेचता था गिरोह
कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह
कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह
सिर्फ मीठा खाना ही नहीं, आपकी ये आदतें भी बढ़ा रही हैं डायबिटीज का खतरा; जानें बचाव के तरीके
सिर्फ मीठा खाना ही नहीं, आपकी ये आदतें भी बढ़ा रही हैं डायबिटीज का खतरा; जानें बचाव के तरीके
मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण
कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट- इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एक बार फिर अपने दमदार खेल से सभी का ध्यान खींचा है। जापान में जारी कुमामोतो मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया के विश्व नंबर-10 खिलाड़ी अलवी फरहान को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-12, 15-21, 21-11 से मात दी। लगातार दूसरे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर लक्ष्य ने खिताब की ओर अपना कदम बढ़ा दिया है। इसके साथ ही हांगकांग में होने वाले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने की उनकी संभावनाएं भी मजबूत हो गई हैं।

पहले गेम में लक्ष्य का रहा दबदबा

मुकाबले की शुरुआत से ही लक्ष्य सेन ने आक्रामक और समझदारी भरा खेल दिखाया। इंडोनेशियाई खिलाड़ी की तेज रफ्तार के सामने भारतीय शटलर ने धैर्य बनाए रखा और लंबी रैलियों के जरिए अंक जुटाए। लक्ष्य ने शानदार रिटर्न और सटीक फोरहैंड शॉट्स की मदद से फरहान पर दबाव बनाए रखा। इसका नतीजा रहा कि उन्होंने पहला गेम 21-12 से आसानी से जीत लिया। खास बात यह रही कि इससे पहले फरहान के खिलाफ खेले गए दोनों मुकाबलों में लक्ष्य एक भी गेम नहीं जीत सके थे।

दूसरे गेम में फरहान ने की वापसी

पहले गेम में पिछड़ने के बाद अलवी फरहान ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और कई लंबी रैलियों ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। इस दौरान 57 शॉट की एक लंबी रैली भी खेली गई, जिसमें लक्ष्य ने शानदार रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि, कुछ गलतियों के चलते भारतीय खिलाड़ी को अंक गंवाने पड़े। इसका फायदा उठाते हुए फरहान ने दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया और मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

निर्णायक गेम में लक्ष्य ने दिखाया दम

तीसरे गेम में लक्ष्य सेन ने किसी तरह की ढिलाई नहीं दिखाई। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए फरहान को दबाव में रखा। मुकाबले के दौरान अंगुली से खून निकलने के कारण इंडोनेशियाई खिलाड़ी को मेडिकल टाइमआउट भी लेना पड़ा। खेल दोबारा शुरू होने के बाद लक्ष्य ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा। उनके शानदार जंप स्मैश और सटीक डाउन-द-लाइन शॉट्स के सामने फरहान टिक नहीं सके। लक्ष्य ने निर्णायक गेम 21-11 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह बनाने का मजबूत मौका

इस जीत के साथ ही विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद लक्ष्य सेन ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। टूर्नामेंट में चैंपियन बनने पर उन्हें 9,200 रैंकिंग अंक मिलेंगे, जबकि उपविजेता रहने पर 7,800 अंक हासिल होंगे। ये अंक उन्हें शीर्ष आठ खिलाड़ियों में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त हो सकते हैं।

अब फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला जापान के कोकी वतानेबे और थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारतीय खिलाड़ी की नजर अब खिताब अपने नाम करने पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top