Breaking News
NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद
NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद
मोहाली में नंदू गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, मोरिंडा में फायरिंग की तैयारी का आरोप

हिसार में घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी पर ईंट-डंडों से हमला करने का आरोप
हिसार में घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी पर ईंट-डंडों से हमला करने का आरोप
दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग
दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग
समस्तीपुर में लड़की से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस ने छह घंटे में चार आरोपितों को दबोचा
समस्तीपुर में लड़की से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, पुलिस ने छह घंटे में चार आरोपितों को दबोचा
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
गोरखपुर में महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा बैग, मोबाइल-गहने और नकदी समेत जरूरी दस्तावेज ले गए
गोरखपुर में महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा बैग, मोबाइल-गहने और नकदी समेत जरूरी दस्तावेज ले गए
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत

तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 23 जून तक अस्थिर मौसम की चेतावनी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगलचट्टी के पास अचानक हुए भूस्खलन ने पैदल मार्ग को हिला कर रख दिया। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तत्परता से मोर्चा संभाला और घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए रवाना किया।

उत्तराखंड के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के निकट अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण पांच पालकी मजदूर इसकी चपेट में आकर खाई में गिर पड़े। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दोनों मृतक जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से थे और यात्रा मार्ग पर डंडी-कंडी का संचालन कर रहे थे।

मृतकों की पहचान:

  1. नितिन कुमार (18 वर्ष), पुत्र रावेल सिंह, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर

  2. चंद्रशेखर, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर

घायल मजदूर:

  1. संदीप कुमार, पुत्र दया कृष्णा, ग्राम गली, जिला डोडा, जम्मू

  2. आकाश चितरीय, पुत्र दामोदर दास, भावनगर, गुजरात

  3. नितिन मन्हास, पुत्र मनजीत, जिला डोडा, जम्मू

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटना भूस्खलन के कारण हुई। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

मौसम की चेतावनी बनी बड़ी वजह:
बीते दिनों से राज्य में प्री-मानसून वर्षा सक्रिय है। मौसम विभाग ने 19 जून को कई जिलों में तेज बारिश और गर्जना की संभावना पहले ही जताई थी। पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। यह स्थिति 23 जून तक बनी रह सकती है, जिससे यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top