Breaking News
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे मंदिर
भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक
भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक
शराब ठेके पर लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
शराब ठेके पर लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सोशल मीडिया यूजर गिरफ्तार
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सोशल मीडिया यूजर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
मुख्यमंत्री के निर्देशन में 4 से 19 जुलाई तक चले जनसेवा शिविर, द्वारीखाल में हुआ अभियान का समापन
मुख्यमंत्री के निर्देशन में 4 से 19 जुलाई तक चले जनसेवा शिविर, द्वारीखाल में हुआ अभियान का समापन
संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे सात लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित
संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे सात लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित
3rd ODI- इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज की अपने नाम
3rd ODI- इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज की अपने नाम
‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिला जनसमर्थन, चौथे दिन 8.30 लाख से अधिक लोग हुए जागरूक
‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को मिला जनसमर्थन, चौथे दिन 8.30 लाख से अधिक लोग हुए जागरूक
गुरुग्राम में देर रात मुठभेड़: मानेसर की घाटी में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शार्प शूटरों मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गुरुग्राम:  गुरुग्राम में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (सेक्टर-40) की टीम ने बुधवार देर रात मानेसर की घाटी में एक बड़े एनकाउंटर के बाद कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों शूटर पैरों में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिल्ली निवासी करण और प्रवेश के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ये दोनों बदमाश काफी समय से दिल्ली पुलिस के रडार पर थे। बुधवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश मानेसर की घाटी के पास छिपे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी और वे धर-दबोचे गए।

पकड़े गए करण और प्रवेश पर हत्या के प्रयास, रंगदारी (Extortion) और फिरौती वसूलने जैसे करीब 24 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस को हाल ही में हुई फायरिंग और लूटपाट की कई वारदातों में इनकी सरगर्मी से तलाश थी। फिलहाल मानेसर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि इन दोनों से पूछताछ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top