Breaking News
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
गाजियाबाद में महिला से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश

एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
भाजपा के लिए दिल्ली की कानून व्यवस्था मुद्दा नहीं – अरविंद केजरीवाल

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही – केजरीवाल

दिल्ली की माताएं अरविंद केजरीवाल को दिलाएंगी सम्मान – अखिलेश यादव

नई दिल्ली। दिल्ली की महिलाएं मेरा परिवार हैं। दिल्ली की हर मां, बहन, बेटी की सुरक्षा और सम्मान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का। सोमवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित महिला अदालत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। भाजपा के लिए दिल्ली की कानून व्यवस्था मुद्दा नहीं है। ऐसे में अब भाजपा भी कोई मुद्दा नहीं रहेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली की सीएम आतिशी और सांसद संजय सिंह ने निर्भया को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई। केजरीवाल ने कहा कि आज निर्भया कांड को हुए 12 साल हो गए हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही हैं। शायद ही कोई महिला होगी जिसे कहीं ना कहीं किसी ना किसी तरह से अपमान को सामना ना करना पड़ा हो। चाहे वो बस हो, मेट्रो हो, सड़क पर गुजरते वक्त हो। भाजपा सरकार ने इनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की 60 फीसदी महिलाएं आप को वोट दे रही हैं। मेरी सेवा और तपस्या में कोई कमी रह गई होगी जो 40 फीसदी महिलाएं वोट नहीं दे रही हैं।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 2019 से आज तक महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। पिछले एक साल में दिल्ली में 14 हजार से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध हुए है। दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा देना, दिल्ली की पुलिस व्यवस्था को बनाए रखना है। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार दिल्लीवालों को सुरक्षित करने में भी नाकाम है। अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देकर सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पूरे देश की सरकार चलती है, लेकिन यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दिल्लीवालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली चुनी हुई सरकार के पास होनी चाहिए, लेकिन उससे छीनकर केंद्र सरकार अपने पास रखा हुआ है। इतना कुछ होने के बाद भी अरविंद केजरीवाल का हौसला कम नहीं हुआ है। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की माताएं अरविंद केजरीवाल को सम्मान दिलाएंगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मुझे जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरा किया। स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, बिजली, पानी सहित दूसरी सुविधाएं सभी को बेहतर किया। मैंने अपना काम कर दिया। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को लोगों को सुरक्षा देने और कानून -व्यवस्था का काम दिया था, वो काम भी इन्होंने नहीं किया।  केजरीवाल ने कहा कि मेरे हाथ में दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था नहीं है। मुझसे जितना बन पड़ा मैंने किया। दिल्ली में तीन लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। उससे थोड़ा सा डर पैदा होता है। चार लाख से ज्यादा स्ट्रीट लाइट लगवा दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top