Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
देहरादून में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 3 हिरासत में
देहरादून में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 3 हिरासत में
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
चंडीगढ़ में 517 ग्राम हेरोइन और हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 20 हजार ड्रग मनी बरामद
चंडीगढ़ में 517 ग्राम हेरोइन और हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 20 हजार ड्रग मनी बरामद
अलीगढ़ जंक्शन पर शराब के साथ संग्रामपुर के दो चचेरे भाई गिरफ्तार, 20 बोतल बरामद
अलीगढ़ जंक्शन पर शराब के साथ संग्रामपुर के दो चचेरे भाई गिरफ्तार, 20 बोतल बरामद
महाराज ने नीलकंठ महादेव में स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग के बाद की पूजा अर्चना

“सांस्कृतिक उत्सव” में भी किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। उत्तरायणी पर्व 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक प्रदेश में आयोजित होने वाले “सांस्कृतिक उत्सव’ और “स्वच्छता अभियान के दृष्टिगत प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नीलकंठ महादेव मंदिर, यमकेश्वर (पौड़ी) में साफ-सफाई कर पूजा अर्चना की। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने मंगलवार को नीलकंठ महादेव मंदिर, यमकेश्वर (पौड़ी) पहुंच कर मंदिर में “स्वच्छता अभियान” शामिल होकर अपने हाथों से साफ-सफाई करने के बाद पूजा अर्चना कर वहां आयोजित”सांस्कृतिक उत्सव” में भी प्रतिभाग किया।

ज्ञात हो कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेड़ने का आह्वान किया था। इसी के दृष्टिगत प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने भी नीलकंठ महादेव मंदिर में साफ सफाई और पूजा अर्चना करने के बाद सांस्कृतिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन आलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय होगा।

पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि चारधाम के चार शीतकालीन मंदिर केदारनाथ मंदिर ओमकारेश्वर, उखीमठ, बद्रीनाथ नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, गंगोत्री मंदिर मुखवा और यमुनोत्री मंदिर, खरसाली सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन विशेष पूजा अर्चना की जायेगी।

महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार, 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top