Breaking News
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
वसंत विहार मारपीट केस में बड़ा एक्शन, मर्सिडीज सवार दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली – दिल्ली के वसंत विहार स्थित वसंत एनक्लेव में आर्मी ब्रिगेडियर परमिंदर सिंह अरोड़ा और उनके बेटे पर हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेंदर उर्फ सोनू (49) और संजय शर्मा (56) के रूप में हुई है। सतेंदर एक एविएशन कंपनी का डायरेक्टर है, जबकि संजय ढाबा चलाता है। 11 अप्रैल की रात ब्रिगेडियर अपने परिवार के साथ टहल रहे थे, तभी उन्होंने कार में बैठे युवकों को शराब पीते देखा और विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया और देखते ही देखते कई लोग मौके पर पहुंचकर ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हमला कर बैठे।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन हमलावरों को रोकने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। एफआईआर भी दो दिन बाद दर्ज की गई, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में लापरवाही बरतने पर संबंधित थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है और बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top