Breaking News
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
कानपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
कानपुर में नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी
सुबह की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी: बिस्तर से अचानक उठने से शरीर पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती है यह गंभीर समस्या!
सुबह की जल्दबाजी पड़ सकती है भारी: बिस्तर से अचानक उठने से शरीर पर पड़ता है बुरा असर, हो सकती है यह गंभीर समस्या!
आजमगढ़ हाईवे किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, सिर बुरी तरह कुचला; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ हाईवे किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, सिर बुरी तरह कुचला; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
661 करोड़ के बैंक फ्रॉड में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों गिरफ्तार, तीन दिन की CBI रिमांड

पंचकूला: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 661 करोड़ रुपये के चर्चित आईडीएफसी-एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई देर रात को अंजाम दी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह रंधावा और मोहम्मद शमीम के रूप में हुई है। आरोपी चरणजीत सिंह आईडीएफसी बैंक में कैशियर के पद पर तैनात है, जबकि मोहम्मद शमीम एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में बतौर डाटा एंट्री क्लर्क काम कर रहा था। सीबीआई ने बुधवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत पंचकूला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है।

 सीबीआई ने कोर्ट में दलील देकर आरोपियों की रिमांड की मांग की थी, जिसे मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने स्वीकार कर लिया। जांच एजेंसी का मानना है कि इन दोनों अंदरूनी बैंक कर्मचारियों से पूछताछ के बाद 661 करोड़ रुपये के इस महाघोटाले से जुड़े कई चौंकाने वाले और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। सीबीआई अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धोखाधड़ी में इन दोनों की मुख्य भूमिका क्या थी और बैंक के भीतर या बाहर कौन से अन्य लोग इनके साथ मिले हुए थे।

 गौरतलब है कि करोड़ों रुपये के इस चर्चित बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई लगातार शिकंजा कस रही है और अब तक कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इन दोनों बैंक कर्मियों की ताजा गिरफ्तारी के बाद अब जांच का दायरा और अधिक व्यापक होने की संभावना है। जांच अधिकारी फिलहाल डिजिटल इनपुट, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और बैंकिंग प्रक्रियाओं से जुड़े दस्तावेजी सबूतों को खंगालने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top