Breaking News
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
भोपाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की नशीली कफ सिरप जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एयरपोर्ट रोड स्थित मुबारकपुर इलाके में छापेमारी के दौरान करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नशीली कफ सिरप बरामद की गई। इस कार्रवाई के बाद जांच एजेंसियों को एक संगठित ड्रग सप्लाई नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुबारकपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 30 और 31 मई की रात संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड की कफ सिरप जब्त की। अधिकारियों के अनुसार इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के रूप में किए जाने की आशंका है।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में स्टॉक और कार्टन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह केवल एक खेप है और इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी पहुंच कई जिलों और राज्यों तक हो सकती है।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि जब्त खेप कहां से लाई गई थी, इसके भंडारण और वितरण में कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी। मामले से जुड़े संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एसटीएफ ने गांधीनगर क्षेत्र में कार्रवाई कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नशीली कफ सिरप बरामद की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से संकेत मिल रहे हैं कि भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा है। वर्तमान मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top