Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कोटद्वार में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने झंडाचौक से हरी झंडी दिखाकर शुरू की यात्रा, हर शहीद के घर से मिट्टी एकत्र करने का उद्देश्य
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार झंडाचौक से शहीद सम्मान यात्रा 2.0 को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस यात्रा का पावन उद्देश्य उत्तराखंड में निर्माणाधीन सैन्य धाम के लिए प्रत्येक शहीद के घर से मिट्टी एकत्र करना है, ताकि यह धाम हमारे अमर वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान का जीवंत प्रतीक बन सके।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि वीरता, शौर्य और बलिदान की परंपरा हमारी राष्ट्रीय चेतना का अभिन्न हिस्सा है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अमर बलिदानियों की स्मृतियों को संजोएँ और आने वाली पीढ़ियों तक उनके आदर्शों को पहुँचाएँ। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार शिवपुर निवासी वीर शहीद गौतम कुमार (48 आर.आर.) के घर पहुँचीं, जिन्होंने 25 दिसंबर 2023 को जम्मू–कश्मीर के पुंछ में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने शहीद की माता से घर के आँगन की मिट्टी एकत्रित की और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा, “हम सबको गर्व है कि हमारे जवान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। जब हमारे सैनिक सीमाओं पर डटे रहते हैं तभी हम सब अपने घरों में सुरक्षित और चैन से रह पाते हैं।” उन्होंने वीर शहीद गौतम कुमार को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड से कर्नल वीरेंद्र भट्ट, कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, राकेश देवरानी, कुबेर जलाल, गोपाल दत्त जखमोला, राजेंद्र बिष्ट, संजू द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top