Breaking News
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
गोकुल संस्था द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन
गोकुल संस्था द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
पंजाब: मोगा में घर के बाहर चार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत; दो गंभीर
पंजाब: मोगा में घर के बाहर चार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत; दो गंभीर
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
मंत्री अग्रवाल ने लिखा पीएम को पत्र, प्रत्येक वर्ष 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ मनाने का किया आग्रह

देहरादून। वित्त, शहरी विकास व आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए मंत्री अग्रवाल ने पीएम से प्रत्येक वर्ष 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महापर्व की वर्षगांठ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने संघ प्रमुख को भी पत्र के जरिए मंदिर निर्माण और श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने पर बधाई दी।

पत्र के जरिए मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि शताब्दियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग, तपस्या की अनवरत प्रतीक्षा श्रीराम के आने से फलीभूत हुई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोकर समरसता एवं सामन्जस्य का संदेश मानव मात्र के कल्याण के लिए दिया था, आज सम्पूर्ण देश में उसी समरसता के माहौल की अनुभूति हो रही है तथा ऊँच-नीच, जाति-पाति की खाईयां मिटती दिखायी दे रही हैं। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री  के भागीरथी प्रयास, संतो-महापुरूषों के आशीर्वाद के बल पर ही संभव हुआ है।

पत्र के जरिए मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम मंदिर निमार्ण का जो आलौकिक दृश्य आज दृष्टिगोचर हो रहा है एवं सम्पूर्ण जनमानस जिस परमानन्द की अनुभूति करवा रहा है। जिन्हें शब्दों में वर्णन नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के स्वाभिमान के प्रतीक श्री अयोध्या धाम में निर्मित श्रीराम मंदिर, राष्ट्र मंदिर का स्थान प्राप्त करेगा, इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top