Breaking News
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
ठाणे में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों से MBBS में दाखिले का मामला: एसआईटी ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
देहरादून में 4.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 78,800 रुपये नकद बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
गाजीपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 16 दोपहिया वाहन बरामद
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
कानपुर में लग्जरी कार से चल रहा था बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह, सात गिरफ्तार
घरेलू विवाद के बाद मां-बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला ने तोड़ा दम बेटे की हालत गंभीर

ऊना।  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के झलेड़ा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे के जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का बुधवार सुबह किसी घरेलू मुद्दे को लेकर अपने पति के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति घर से चला गया। इसके कुछ समय बाद महिला और उसके बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों को तत्काल उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से महिला का पति घर पर नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले के कारणों और परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top