Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
सांसदों को बिना डर विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार होना चाहिए- शशि थरूर

केरल में कांग्रेस सांसद शफी परमबिल पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला, शशि थरूर ने हमले की कड़ी निंदा की

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल के वडाकरा में अपने सहयोगी कांग्रेस सांसद शफी परमबिल पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हमले की कड़ी निंदा की है। थरूर ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कहा कि विपक्षी सांसदों को बिना डर और कानूनी परेशानियों के विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार होना चाहिए।

थरूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, “सांसद शफी परमबिल पर पुलिस का हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है। लोकतंत्र में सांसदों को बिना डर के अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अनुमति होनी चाहिए। ऐसी कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों और कानूनी सुरक्षा का उल्लंघन है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने उठाएगी। थरूर ने यह भी बताया कि भारत में सांसद कानून से ऊपर नहीं हैं, लेकिन उन्हें कुछ संवैधानिक सुरक्षा मिलती है, ताकि वे लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों को सुरक्षित तरीके से निभा सकें।

केरल के पेरमबरा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ के कार्यकर्ताओं के बीच हाल ही में हिंसक झड़पें हुई हैं। इसी दौरान हुए विरोध प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें सांसद शफी परमबिल घायल हो गए और उनकी नाक की हड्डी टूट गई। उन्हें तत्काल सर्जरी करानी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top