Breaking News
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
लखीमपुर में बुजुर्ग की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दामाद गिरफ्तार
लखीमपुर में बुजुर्ग की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दामाद गिरफ्तार
पटना में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 11.50 लाख की नकदी-जेवरात चोरी
पटना में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 11.50 लाख की नकदी-जेवरात चोरी
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
लखीमपुर में बुजुर्ग की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दामाद गिरफ्तार

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के मथना गांव में बुजुर्ग शिवसागर वर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में मृतक के दामाद संतोष वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण के मुकदमे में ससुर की पैरवी और पैतृक जमीन कुर्क होने की आशंका के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर शाम शिवसागर वर्मा साइकिल से खेत पर चारा लेने गए थे। उनकी बेटी अनीता देवी भी स्कूटी से उनके साथ गई थीं। चारा लेने के बाद अनीता पहले घर लौट आईं, जबकि शिवसागर साइकिल से वापस आ रहे थे। इसी दौरान शिवालापुरवा मार्ग पर नुकीले हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद मृतक की बेटी की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को लखनऊ जोन की आईजी किरण एस. ने लखीमपुर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली और जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस का संदेह मृतक के दामाद संतोष वर्मा पर गया। पुलिस के अनुसार, संतोष की शादी वर्ष 2003 में अनीता देवी से हुई थी। पारिवारिक विवाद के बाद वर्ष 2007 से अनीता अपने बेटे के साथ मायके में पिता के पास रह रही थीं। भरण-पोषण से जुड़े मुकदमे में शिवसागर वर्मा उनकी ओर से पैरवी कर रहे थे।

पुलिस का दावा है कि जुर्माना जमा नहीं करने की स्थिति में संतोष को अपनी चार बीघा पैतृक जमीन कुर्क होने का डर था। इसी मामले को लेकर 16 अक्टूबर को अदालत में पेशी के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते संतोष ने अगले दिन अपने ससुर की हत्या कर दी।

एएसपी पूर्वी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच में सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम जुटी हुई थी। सोमवार सुबह आरोपी को चिता के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के नजदीक झाड़ियों में छिपाया गया बल्लम और वारदात के समय पहनी गई खून से सनी शर्ट भी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या के अलावा जानलेवा हमले से संबंधित एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top