Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
बड़ी खबर : पटेलनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
31 दिसंबर के जश्न के लिए मसूरी तैयार, पुलिस ने ट्रैफिक प्लान किया जारी

मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल और 31 दिसंबर के जश्न के लिए मसूरी तैयार है। वहीं, पर्यटकों को शहर में आकर जाम का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। वहीं, सीओ ट्रैफिक, एआरटीओ, शहर कोतवाल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ ट्रैफिक अनुज आर्य ने बताया कि मसूरी में 26 से 28 दिसंबर तक विंटरलाइन कार्निवाल में और 31 दिसंबर को ट्रैफिक का दबाव रहेगा। इसलिए शहर में पार्किंग और रूट का प्लान जारी किया गया है। पर्यटकों से अपील है कि वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

यहां डायवर्ट रहेंगे रूट

  • टिहरी बस अड्डे की तरफ से मसूरी की तरफ आने वाले वाहनों को लंढौर में अनुपम चौक से साउथ रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जिनमें से देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को सिविल अस्पताल की ओर भेजा जाएगा।
  • लंढौर की से आने वाले वाहनों को एमडीडीए पार्किंग में पार्क किया जाएगा। देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय से होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस की तरफ जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौक (घोड़ा स्टैंड) से कैमल बैक रोड की तरफ डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलड़ी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से बाहर भेजा जाएगा।
  • मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंगग्रेग से होते हुए जेपी बैंड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से देहरादून भेजा जाएगा।
  • पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लोगंज की ओर भेजा जाएगा ।
  • लाईब्रेरी चौक पर यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून से कैम्पटी की ओर जाने वाले वाहनों को स्प्रिंग रोड से काला स्कूल से हरनाम सिंह मार्ग होते हुए जीरो प्वाइंट से कैम्पटी फॉल की तरफ भेजा जाएगा।
  • मसूरी में यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को देहरादून मार्ग गज्जी बैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • विकासनगर, देहरादून, सुआखोली की ओर से मसूरी की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश दिन के समय में प्रतिबंधित रहेगा।
  • ग्रीन चौक से झूलाघर होते हुए माल रोड लाइब्रेरी चौक की तरफ मार्ग वन वे रहेगा। अंबेडकर चौक से गढ़वाल टेरेस, झूलाघर माल रोड की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • कुलड़ी बाजार में वाहनों का दबाव होने की स्थिति में ब्रैटवुड होटल की ओर वाहनों को डायवर्ट कर क्लार्क होटल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • किंग्रेग से बड़ा मोड़ होते हुए पिक्चर पैलेस, एमडीडीए पार्किंग से टाउन हॉल कार्यक्रम स्थल तक। वापसी में टाउनहॉल से वाया नगर पालिका, पिक्चर पैलेस से गंतव्य स्थल तक वाहनों को भेजा जाएगा।

यहां रहेगी पार्किंग

  • पिक्चर पैलेस के निकट 100 वाहनों की पार्किंग।
  • लंढौर रोड पार्किंग में 50 से 80 छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
  • कैम्पटी रोड स्थित पार्किंग में 250 से 300 छोटे वाहन और 20 बड़े वाहनों की पार्किंग।
  • टाउन हॉल के नीचे 70-80 चौपहिया वाहनों और 100-120 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
  • किंग्रेग मल्टीलेवल पार्किंग में 400 वाहनों के पार्किंग dh व्यवस्था है। यहां पर्यटक अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top