Breaking News
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज
रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, जर्मनी के जूलियन वेबर ने जीता खिताब

तीसरे साल लगातार खिताब से चूके नीरज

नई दिल्ली। भारतीय स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में लगातार तीसरे साल खिताब नहीं जीत सके। उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास 85.01 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के शानदार थ्रो के साथ इस बार फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया।

नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन इस सीजन मिलाजुला रहा। डायमंड लीग के चार क्वालिफाइंग चरणों में से दो में भाग लेने के बावजूद, उन्होंने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इस दौरान उन्होंने 90 मीटर का आंकड़ा भी पार किया, जिसमें मई में दोहा चरण में 90.23 मीटर का थ्रो शामिल था। जून में पेरिस चरण में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में नीरज की शुरुआत कठिन रही। पहले प्रयास में उन्होंने 84.35 मीटर का थ्रो किया और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जूलियन वेबर ने पहले ही प्रयास में 91.37 मीटर फेंककर अपने दबदबे की झलक दी। दूसरे प्रयास में नीरज ने 82 मीटर का थ्रो किया, जबकि वेबर ने लगातार दूसरी बार 91 मीटर से अधिक फेंककर शीर्ष पर बने रहे।

तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास में नीरज फाउल रहे, लेकिन उन्होंने अंतिम छठे प्रयास में तकनीक बदलकर 85.01 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर पहुँच गए। इस थ्रो ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।

नीरज के प्रदर्शन से यह स्पष्ट हुआ कि वह लगातार शानदार थ्रो कर रहे हैं, लेकिन इस बार खिताबी जीत जर्मनी के जूलियन वेबर के हिस्से रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top