Breaking News
एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप
एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप
गंगा बिगहा में साढ़े तीन साल के मासूम की हत्या, नहर में मिला शव
गंगा बिगहा में साढ़े तीन साल के मासूम की हत्या, नहर में मिला शव
अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
रेलवे में अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
मंदिर की जमीन और दुकानों के विवाद में फायरिंग का आरोप, फायरिंग के बाद एक्टिवा-बाइक छोड़कर भागे युवक
मंदिर की जमीन और दुकानों के विवाद में फायरिंग का आरोप, फायरिंग के बाद एक्टिवा-बाइक छोड़कर भागे युवक
बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर
बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर
जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक
जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक
मुजफ्फरनगर कॉलेज में 12वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र पर चलाई गोली, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर कॉलेज में 12वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र पर चलाई गोली, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार
पांच दिन से लापता युवक का ओबरा डैम में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पांच दिन से लापता युवक का ओबरा डैम में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
केजीएमयू के नर्सिंग अधीक्षक के लापता होने की जांच में नया खुलासा, घाघरा नदी में तलाश

लखनऊ- लखनऊ में केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग के नर्सिंग अधीक्षक पवन कुमार गर्ग के लापता होने के मामले की जांच में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। जांच के मुताबिक, 27 सितंबर की रात पवन अपने मित्र सचिन के साथ कार से इटौंजा की तरफ गए थे। इटौंजा टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में उनकी कार टोल पार करती नजर आई है।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद दोनों लुधौली गांव में कुछ परिचितों के साथ शराब पार्टी में पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट में पवन और सचिन के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब दोनों की तलाश सीतापुर-बहराइच सीमा के पास घाघरा नदी में कर रही है।

मड़ियांव के केशव नगर निवासी पवन 27 सितंबर की रात घर से कार लेकर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल बंद मिलने के बाद 29 सितंबर को मड़ियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जांच के दौरान पुलिस को कार के लखनऊ-सीतापुर मार्ग की ओर जाने की जानकारी मिली।

इटौंजा टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में कार चला रहे व्यक्ति का चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस ने उसके कपड़ों का मिलान पवन के कपड़ों से किया है। फुटेज में चालक के बगल वाली सीट पर एक अन्य युवक भी बैठा नजर आ रहा है।

मंगलवार को पवन की कार सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र में जयरामपुर मार्ग पर चदेहरा बाजार के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि 27 सितंबर की रात पवन और सचिन के साथ शराब पार्टी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान विवाद के बाद दोनों के साथ मारपीट की गई और उन्हें गंभीर हालत में कार में छिपाया गया। आरोप है कि अगले दिन दोनों को सीतापुर-बहराइच सीमा के पास नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने कार बरामद कर ली है और अब घाघरा नदी में दोनों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। तलाशी अभियान में फायर विभाग और एसडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top