Breaking News
शराब पीने से मना करने पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, दो गिरफ्तार
शराब पीने से मना करने पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, दो गिरफ्तार
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प
अमेरिका में डेमोक्रेट्स का बड़ा उलटफेर, अलास्का में मैरी पेल्टोला ने रिपब्लिकन को दी करारी शिकस्त
अमेरिका में डेमोक्रेट्स का बड़ा उलटफेर, अलास्का में मैरी पेल्टोला ने रिपब्लिकन को दी करारी शिकस्त
बिहार: घरेलू कलह में गई पिता की जान, बेटे की पिटाई से हुए थे घायल; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
बिहार: घरेलू कलह में गई पिता की जान, बेटे की पिटाई से हुए थे घायल; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
भारत में ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाका, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बिके 50 हजार टिकट
भारत में ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाका, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बिके 50 हजार टिकट
बरेली: गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो को लगी गोली
बरेली: गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो को लगी गोली
दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग 30 नवम्बर तक पूर्ण करें- डीएम
दिव्यांग पेंशनधारक मतदाताओं की मैपिंग 30 नवम्बर तक पूर्ण करें- डीएम
प्रेमनगर में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 पेटी देसी शराब बरामद; तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी सीज
प्रेमनगर में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 पेटी देसी शराब बरामद; तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी सीज
देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का किया संकल्प

देहरादून – जनपद देहरादून में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डा.दीपक सैनी ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने शासन द्वारा सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त किया और जनपद के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं का खुलकर खाका खींचा।

शासन का जताया आभार
पदभार ग्रहण करते ही मीडिया से बातचीत में डा. सैनी ने कहा, ‘‘सर्वप्रथम, मैं उत्तराखंड शासन का आभार व्यक्त करता हूँ कि मुझे मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून के रूप में कार्य करने का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है।’’ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना होगी।

मुख्य विकास अधिकारी की 5 प्रमुख प्राथमिकताएं
अपने आगामी कार्यकाल के लिए श्री सैनी ने पांच सूत्रीय प्राथमिकताओं की रूपरेखा तय की है
1. ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन-स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करना।

2. विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता-सभी निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना, कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए लंबित विकास कार्यों को त्वरित गति देना।

3. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाएँ-ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारना, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना तथा पेयजल, स्वच्छता व बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण करना।

4. जनभागीदारी और जवाबदेही-आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना, नियमित फील्ड विजिट करना और ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रभावी समीक्षा करना।

5. सतत एवं समावेशी विकास-देहरादून के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण-संवेदनशील विकास, आपदा-सुरक्षा और स्थानीय रोजगार सृजन पर विशेष फोकस।

टीम भावना और परिणामोन्मुख कार्यशैली पर जोर
नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी ने कहा ‘‘मेरा प्रयास रहेगा कि विकास का सकारात्मक प्रभाव आम नागरिक के जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे।’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सभी विभागों के अधिकारियों, माननीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ मिलकर ‘टीम भावना’, पूरी पारदर्शिता और परिणामोन्मुख कार्यशैली के साथ देहरादून जनपद को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top