Breaking News
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ

जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
22 से 27 मार्च के बीच हो सकते है भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 

नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे मौजूद

आज घोषित हो जाएंगी नामांकन की तिथियां 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च के बीच हो सकते हैं। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित हो जाएंगी। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि  चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे। धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई  कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत होने वाली प्रधानमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियों के लिए सभी लोकसभाओं से रिपोर्ट मांगी गई है।  मंगलवार तक यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी।
बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा और माला राज्यलक्ष्मी शाह आदि मौजूद रहे। 

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड को एक परिवार की तरह मानते हैं। लिहाजा अब हम सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों से सभी पांचों सीट जीतकर दें। धामी ने कहा कि राज्य के लोगों में मोदी जी को फिर से पीएम बनाने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है ।

हाल के दिल्ली दौरे पर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कई योजनाएं विभिन्न मंत्रालयों में मंजूर हुई हैं उन योजनाओं के संदर्भ में वह दिल्ली गए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अप्रैल के बाद भी राज्य को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के संदर्भ में अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज पूरे देश में बड़ी सं ।ख्या में विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि विपक्षी दलों को आज या तो प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं या फिर उनके नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। -दुष्यंत गौतम, प्रदेश चुनाव प्रभारी, भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top