Breaking News
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में ‘क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन सह जागरूकता कार्यक्रम’ के दूसरे दिन भीमल हस्तशिल्प और उद्यमिता पर रहा विशेष जोर
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
अब दीपावली की 31 अक्टूबर व 1 नवंबर की मिली छुट्टी, शासन ने 24 घण्टे के अंदर पलटा अपना आदेश

बीकेटीसी ने 1 नवंबर को दीपावली की तिथि तय की थी

देहरादून। उत्तराखण्ड में दीपावली के अवकाश कोलेकर असमंजस व कशमकश का मंजर देखने को मिल रहा है। 24 घण्टे के अंदर शासन को छुट्टी सम्बन्धी आदेश में एक बार फिर फेरबदल करना पड़ा। अब 30 अक्टूबर के नये व ताजा आदेश के तहत शासन ने 31 अक्टूबर के साथ 1 को नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ बैंक / कोषागार/उप कोषागार में भी दो दिन छुट्टी रहेगी।

गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को जारी आदेश में 1 नवंबर के दीपावली अवकाश को रद्द करते हुए 31 अक्टूबर की छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। उंस आदेश को बुधवार को फिर बदलना पड़ गया। दीपावली अवकाश को लेकर शासन स्तर पर जारी ऊहापोह चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व में बदरी- केदार मंदिर कमेटी के धर्माधिकारी ने वक्तव्य जारी कर 1 नवंबर को दीपावली मनाए जाने की घोषणा की थी।

सदियों से उत्तराखण्ड में दीपावली मनाए जाने की तिथि बदरी केदार के विद्वान तय करते रहे हैं। बावजूद इसके शासन स्तर पर पूर्व से ही घोषित 1 नवंबर के दीपावली सार्वजनिक अवकाश में तब्दीली की गई। और 29 अक्टूबर को जारी आदेश में 1 नवंबर के बजाय दीपावली की छुट्टी 31 अक्टूबर को की गई।

इस आदेश की केदार के तीर्थ पुरोहित व पंडा समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसे प्राचीन परंपरा का उल्लंघन माना गया। सोशल मीडिया में भी दीपावली की दो तिथियों को लेकर भ्रामक स्थिति बनी रही। केदारनाथ उपचुनाव को देखते हुए इस चर्चित प्रकरण पर राजनीति भो हावी होने लगी थी। इसे बीकेटीसी की परंपरा से खिलवाड़ भी करार दिया गया। और नौकरशाही के बार बार बदल रहे फैसले पर भी उंगलियां उठी।

बहरहाल, नये आदेश के बाद 31 व 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सरकारी कर्मियों को एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिल गयी। यह सरकारी कर्मियों के लिए बल्ले बल्ले वाला दीपावली छुट्टी बोनस भी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top