Breaking News
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से होगा योग- रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योग शिविर का शुभारंभ

देहरादून। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से योग कराया जाएगा। सोमवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में देहरादून जनपद से डेढ़ सौ से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हुई। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर योग के कार्यक्रम किए जाने हैं। शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ लगभग 40 मिनट तक योगासन किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश और देश के युवाओं को स्वस्थ रहना है तो उन सबको योग से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बचपन से ही योग के प्रति प्रेरित करें इससे भविष्य में उन्हें कम से कम डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भविष्य में प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को उनके लिए उपयुक्त योगासन नियमित रूप से कराए जाएंगे इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग जच्चा बच्चा दोनों के लिए आवश्यक है इससे प्रसव संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को लेकर पूरी दुनिया में जिस तरह की जागरूकता फैलाई है उससे पूरा विश्व आज भारतीय संस्कृति और योग परंपरा को अपना रहा है।

इस अवसर पर निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा, dso रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top