Breaking News
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, गुलदार की खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ

जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
अब परिवहन क्षेत्र पर भी छाएंगी महिलाएं – रेखा आर्या

एक सप्ताह महिला सारथी देंगी फ्री राइड, मंत्री नें सभी सारथीयों को किया सम्मानित

महिला सारथी के साथ शहर में मंत्री रेखा आर्या नें ली राइड

मुख्यमंत्री के साथ किया महिला सारथी योजना का शुभारंभ

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च से देहरादून की सड़कों पर महिला सारथी अब महिला मुसाफिरों को मंजिल तक पहुंचाने का काम करेंगी। योजना की लांचिंग के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में महिलाएं पीछे थी लेकिन अब इस क्षेत्र में भी महिलाएं अपना परचम लहराएंगी।

आईआरडीटी सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने महिला सारथी योजना की लांचिंग की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण दिशा में लगातार प्रयासरत है और हमने हाल ही में कई योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए शुरू की है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत एक बालिका के जन्म के समय से ही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में सबसे ज्यादा योगदान खुद महिलाओं का होना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सारथी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति 6 महीने देखने के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। कार्यक्रम में पांच विभिन्न पुरुष प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में नाम कमाने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना, सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

संगोष्ठी में किया समस्याओं पर मंथन

इससे पहले सभागार में प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम करने वाली महिलाओं की संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने लघु महिला उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर आपसी चर्चा की। महिलाओं ने छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करके उसका बड़ा विस्तार करने की सफलता की कहानियां भी शेयर की।

भविष्य में महिलाओं को दिया जाएगा लोन

महिला सारथी के पायलट प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था चेंबर ऑफ़ बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योर (india) काउंसिल के द्वारा की गई है। जिसमें आज से एक सप्ताह के लिए मुफ्त राइड रखी गयी है और जब इस योजना का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा और उसके लिए अधिक वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी तब प्रशिक्षित महिलाओं को आसान शर्तों पर लोन दिलवाकर वाहनों का इंतजाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top