Breaking News
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
जोमेटो से अब दो दिन पहले एडवांस में कर सकेंगे ऑर्डर, इन शहरों में लागू हुई सुविधा

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी ऐप जोमेटो ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जो ग्राहकों को दो दिन पहले ऑर्डर शेड्यूल करने की सुविधा देगा। यानी ग्राहक दो दिन पहले ही अपने लिए तय समय और जगह के लिए खाना बुक कर सकते हैं. कंपनी के सीईओ और संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। अभी यह फीचर कुछ चुनिंदा शहरों में लॉन्च किया गया है. धीरे-धीरे इस सुविधा को अनय शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी के सीईओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑर्डर शेड्यूलिंग की सुविधा अभी दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, लखनऊ और जयपुर में लगभग 13000 आउटलेट्स पर उपलब्ध है. हालांकि, यह सेवा 1000 से अधिक के ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी।

जोमैटो लीजेंड्स बंद करने की घोषणा
जोमैटो ने ऑर्डर शेड्यूलिंग फीचर ऐसे समय में लॉन्च किया है जब हाल ही में कंपनी ने अपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी सेवा ‘जोमैटो लीजेंड्स’ को बंद करने की घोषणा की है. जोमैटो लीजेंड्स को बंद करने की जानकारी देते हुए कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा था कि लगातार दो साल की कोशिश के बाद यह प्रोडक्ट बाजार में फिट नहीं हो पाई। इसी कारण हमने इसे तत्काल प्रभाव से सेवा बंद करने का फैसला किया है।

चुनिंदा शहरों को चुनने के पीछे की वजह बताते हुए कंपनी के सीईओ ने कहा है कि इन रेस्टोरेंटों में खाना स्टॉक में होता है और इसे तैयार करने की एक कंसिस्टेंसी दिखाई देती है. उन्होंने आगे कहा कि ऑर्डर मूल्य की लिमिट को खत्म कर जल्द ही और अधिक शहरों और रेस्टोरेंट को इस लिस्ट में एड किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top