Breaking News
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस
महाराज के निर्देश पर आपदा से हुए नुकासान की जानकारी लेने पहुंचे प्रतिनिधि

आपदा से अवरुद्ध मोटर मार्गों को खोल दिया गया है- महाराज

पौड़ी। विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तहसील बीरोंखाल के अन्तर्गत 22 मई 2024 को आई भयावह आपदा से निपटने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों ने दुर्त गति से कार्य करते हुए 24 घण्टे में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद पहुंचाकर उल्लेखनीय काम किया।

महाराज ने कहा कि‌ पी०डब्ल्यू०डी० निर्माण खण्ड बैजरों के द्वारा वेदीखाल-बैजरों मोटर मार्ग पर फरसाड़ी-कुंण्जोली-गडीयलखील के निकट क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग बैजरों-जिवई के मध्य जगह-जगह पर अवरूद्ध सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड धुमाकोट द्वारा 23 मई 2024 को 5 बजे तक आम जनमानस के लिये खोला दिया गया था।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा भी आपदा से प्रभावित सभी जगह बिजली सप्लाई सुचारू रूप से संचालित कर दी गई है। इस सम्बन्ध में महाराज ने क्षेत्र के प्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, तहसील प्रशासन और सभी संबंधित विभागों से पल-पल की जानकारी लेकर प्रभावितों की मदद को कहा है।

आपदा से ग्रस्त जिवई, सुकई, फरसाड़ी, कुण्जोली के परिवारों से महाराज के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि राय सिंह नेगी, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, क्षेत्र के ना० तहसीलदार अनंगपाल, कानूनगो विनोद कुमार, लो०नि०वि० एक्शन विवेक सेमवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग के धुमाकोट के इन्जनियिरों की टीम व खण्ड विकास अधिकारी जयपाल अपनी टीम के साथ प्रभावित परिवारों से मिले तथा आपदा से हुए नुकासान की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top