Breaking News
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर

क्रिप्टो करेंसी में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 6 महिलाओं से 70 लाख की ठगी, साहा पुलिस ने दर्ज किया केस

एक बार फिर चारों ओर से बर्फ में ढकी औली और चकराता की वादियां 

चमोली। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। चमोली जनपद में लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। औली और चकराता में फिर से बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।  निजमुला घाटी के ईराणी, पाणा, झींझी, नंदानगर के रामणी, घूनी, पडेरगांव सहित कई गांवों में बर्फ जम गई है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जमने से ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

उत्तरकाशी जिले में रात से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बंद है। मोरी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। चकराता में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है।  क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर छह इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top