Breaking News
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
फतेहपुर में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद, 1.04 लाख रुपये जुर्माना
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद
मुरादाबाद में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में कागजात बरामद
भारत विरोधी बयानों के चलते पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘X’ अकाउंट भारत में प्रतिबंधित

भारत की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा मानते हुए उठाया गया यह कदम

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।ख्वाजा आसिफ ने हमले के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिनमें भारत के खिलाफ ज़हर उगला गया था। उनके बयानों को भारत की सुरक्षा और एकता के लिए खतरनाक मानते हुए यह कदम उठाया गया।

ख्वाजा आसिफ ने एक बयान में भारत के संभावित सैन्य हमले की आशंका को भी स्वीकार किया था, जिससे भारत-पाक संबंधों में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। उनके बयान न केवल भड़काऊ थे, बल्कि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं को फैलाने वाले भी माने गए। भारत सरकार और संबंधित एजेंसियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संपर्क कर ऐसे अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी, जिसके बाद यह प्रतिबंध लगाया गया।

आसिफ ने सोमवार को कहा था कि भारत की तरफ से हमला तय है और यह करीब है। भारत के हमले के खतरे को देखते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा था, ‘हमने अपने सुरक्षाबलों को मजबूत करना शुरू कर दिया है, क्योंकि भारत की तरफ से हमला निश्चित है। इन हालात में कुछ कूटनीतिक फैसले लेने होंगे और यह फैसले लिए जा रहे हैं।’

इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई। ख्वाजा ने हाल ही में आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें धन मुहैया कराने की बात कबूल की थी। उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि उनके मुल्क ने वर्षों से आतंकवाद का समर्थन किया। भारत ने इसे लेकर ही पड़ोसी मुल्क से कड़े सवाल किए और उसका वैश्विक मंच पर उसका नापाक चेहरा उजागर किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने कहा कि यह कबूलनामा चौंकाने वाला नहीं था। इसने पाकिस्तान को एक दुष्ट देश के रूप में उजागर किया है। ऐक ऐसा मुल्क, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

इससे पहले बीते दिन भड़काऊ और संवेदनशील सांप्रदायिक सामग्री फैलाने के लिए भारत ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर कड़ी कार्रवाई की थी। कुल 63 मिलियन सब्सक्राइबर वाले 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिन चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया, उनमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोण्ब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top