Breaking News
कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया
बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
डोईवाला में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
डोईवाला में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
पीएम मोदी अदाणी और अंबानी के लिए कर रहे काम – राहुल गांधी

युवाओं को देंगे 30 लाख सरकारी रोजगार – राहुल गांधी

शिमला। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश के नाहन और ऊना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी समेत बिजनेसमैन अदाणी और अंबानी पर भी जुबानी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान को बदलने की साजिश चल रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। राहुल ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों रुपये देकर सरकारों को चोरी कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल में भाजपा ऐसा नहीं कर पाएगी। सभी भ्रष्ट लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राहुल ने कहा कि सारा देश जानता है कि पीएम मोदी भ्रष्टाचारी हैं। राहुल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए घोटाला हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये स्कीम अवैध है। राहुल ने कहा कि मोदी अदाणी और अंबानी के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल के युवा सेना में जाते हैं। बॉर्डर पर खड़े होते हैं। पहले कोई जवान शहीद होता था तो शहीद का दर्जा मिलता था। शहीद के परिवार को पेंशन मिलती थी। मोदी ने अब शहीदों के दो प्रकार बना दिए हैं। मोदी ने अग्निवीर बना दिए जिन्हें न पूरी ट्रेनिंग मिलेगी न पेंशन न पूरी नौकरी। अगर कोई युवा देश के लिए शहीद होने के तैयार है तो उसे पूरा हक मिलेगा। हमारा पहला काम होगा अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़े में डालेंगे। ये स्कीम आर्मी की नहीं है। आर्मी ने इस योजना को नहीं बनाया है। चुनाव के एक दम बाद हम इस योजना को बंद कर देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि हम किसानों को का कर्ज माफ करेंगे। MSP लागू करेंगे। आंगनवाड़ी में मिलने वाली राशि को डबल कर देंगे। युवाओं को 30 लाख सरकारी रोजगार देंगे। जैसे मनरेगा में रोजगार का अधिकार दिया था वैसे ही ग्रेजुएट युवाओं को हम पक्की नौकरी का अधिकार देंगे।  राहुल गांधी ने कहा कि जब कोरोना आया तो मोदी कहते हैं कि थाली बजाओ। फिर लाइट बंद करो। प्रधानमंत्री का काम अस्पताल चलाने का है, वेटिंलेटर देने का है लेकिन नहीं कहते हैं थाली बजाओ। सारा काम अदाणी और अंबानी का करते हैं, मजदूरों के लिए गरीबों के लिए कुछ नहीं करते हैं। मीडिया सिर्फ अदाणी और अंबानी का है।
राहुल गांधी ने कहा कि पुणे में पोर्श कार हादसे में नाबालिग लड़के कोर्ट कहता है कि निबंध लिखो। राहुल गांधी ने कहा कि अगर युवा कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है तो बैंक उसे एक रुपया नहीं देगा। राहुल ने कहा कि मोदी जी ने 700 किसानों को शहीद किया। भाजपा अदाणी और अंबानी के कृषि कानून लेकर आई। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं मिला। राहुल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं। कहते हैं जो होता है मुझे नहीं पता कैसे होता है। मैं परमात्मा के कहने पर चलता हूं। जब अदाणी एयरपोर्ट की जांच होगी तो मोदी कहेंगे कि ये मैंने अदाणी को नहीं दिए ये परमात्मा ने मुझसे दिलाए।
राहुल गांधी ने कहा कि चार चमचे बैठ जाते हैं और पीएम मोदी से सवाल पूछते हैं कि मोदी जी आप आम कैसे खाते हो? छील कर खाते हो या चूस कर खाते हो। एक चमचे ने पूछा कि मोदी जी देश में 20 से 25 लोग अमीर होते जा रहे हैं और गरीब सिर्फ गरीब होते जा रहे हैं। तो मोदी जी ने कहा कि क्या चाहते हो सबको गरीब बना दूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top