Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
पीएम मोदी ने रेवाड़ी में रखी AIIMS की आधारशिला, बोले- ‘अबकी बार NDA सरकार 400 पार’

रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी जिले को करोड़ों की सौगात दी। पीएम ने रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखी और 9,750 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

ये परियोजनाएं शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र की हैं। इन परियाजनाओं में से एक गुरूग्राम मेट्रो रेल भी है जिस पर लगभग 5,450 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साढ़े 28 किलोमीटर लम्बाई की मेट्रो रेल लाइन मिलेनियम सिटी सेंटर से उद्योग विहार फेस-5 को जोड़ेगी।

रेवाड़ी में एम्स 203 एकड़ में निर्मित होना है और इस पर 1,650 रुपये की लागत आएगी। इसमें 720 बिस्तरों का अस्पताल, 100 सीट क्षमता का मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों का नर्सिंग कॉलेज और 30 बिस्तरों के साथ आयुष ब्लॉक होगा।
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘2013 में जब मुझे बीजेपी ने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था और रेवाड़ी ने मुझे 272 पार का आशीर्वाद दिया था और आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया। अब लोग कह रहे हैं कि मैं फिर एक बार रेवाड़ी आया हूं, तो आपका आशीर्वाद है- अबकी बार NDA सरकार 400 पार।
उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां आधुनिक सड़कें बनेंगी। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लोगों ने एक और संकल्प लिया है और जनता जनार्दन कह रही है जिसने 370 हटाया उस बीजेपी का टीका 370 सीटों से होगा।’

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का भी उद्घाटन किया। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से समृद्ध इस संग्रहालय पर लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं के अलावा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top