Breaking News
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
गुरुग्राम में 33 वर्षीय युवक की नुकीली चीज से हत्या, दोस्तों पर आरोप; जांच तेज
गुरुग्राम में 33 वर्षीय युवक की नुकीली चीज से हत्या, दोस्तों पर आरोप; जांच तेज
हरदोई में शाम से लापता सात वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, डूबने से मौत
हरदोई में शाम से लापता सात वर्षीय बालक का तालाब में मिला शव, डूबने से मौत
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 31 बोतल बरामद
आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम को भी उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश केस में भर्ती किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि पथरी क्षेत्र में रह रहे मधेपुरा बिहार निवासी व्यक्ति की आठ साल की बच्ची को बेहोशी हालत में थाना पथरी लेकर पहुंचा। उसने जानकारी दी कि दयानंद सिंह नाम के व्यक्ति ने उसकी आठ वर्षीय बेटी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है। इसके बाद आरोपी उसका का गला दबाकर भाग निकला। उसने जब जंगल में आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी तमंचा दिखाकर डराते हुए फरार हो गया।

बच्ची के शरीर पर शारीरिक शोषण के निशान होने के साथ ही निजी अंगों से रक्तस्राव होने के कारण उसे तुरंत सरकारी गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक टीम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित करते हुए आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाई गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने डांडी चौक से दिनारपुर की तरफ जाते हुए चिट्ठी कोटी के जंगल के पास आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

जहां आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया और गन्ने के खेत में भाग गया। इसके बाद फिर अंदर खेत से भी फायरिंग करने लगा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद आर्थिक रूप से कमजोर है। पीड़िता का उपचार पुलिस की देखरेख में कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top