देहरादून। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर परिसर में शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने संबंधित युवकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे तीनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। तीनों को थाने लाकर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण—
योगेश दहिया, पुत्र सुरेंद्र दहिया, निवासी ग्राम बड़खाल, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष।
सचिन, पुत्र संजय कुमार, निवासी ग्राम राई, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष।
भूपेश कुमार, पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी कैमरी रोड, शांतिकुंज कॉलोनी, मकान नंबर 62, थाना कैमरी, जिला हिसार, हरियाणा, उम्र 28 वर्ष।
