Breaking News
अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
नीलकंठ कांवड़ यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
कड़ाके की ठंड के बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को मिलेगी ये सुविधाएं

पौड़ी। जनपद में सर्द हो चले मौसम और रात्रि को पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच अब रात्रि गश्त व ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को चाय की चुस्की और अलाव की सुविधा भी मिलेगी। इस दिशा में कई थाना प्रभारियों की ओर से कार्य भी शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था मौजूदा सर्दियों के मौसम तक बनी रहे, इसके लिए विभाग की ओर से सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही रात्रि को कड़ाके की ठंड भी शुरू हो जाती है। खासकर रात्रि को कई स्थानों में पाला जमना भी शुरु हो जाता है।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले पौड़ी जनपद में गाए-बगाए यह स्थिति बखूबी देखी जा सकती है। ऐसे समय में चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की संभावना बनी रहती है। इस सब के बीच पुलिस के जवान रात्रि गश्त पर हो या फिर सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रह कर हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। अब जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने रात्रि को काफी ठंड हो चले मौसम को देखते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए चाय और अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बताया गया कि एसएसपी के आदेश के बाद अब रात्रि डयूटी या गश्त में तैनात कार्मिकों को यह सुविधा मिलने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top