Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
घरेलू विवाद में पति ने दूसरी पत्नी की पीटकर हत्या की, आरोपी हिरासत में
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, 50 हजार नकदी समेत साढ़े छह लाख के जेवर ले गए चोर
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख की ठगी का आरोप, चार सऊदी में फंसे
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एथलीट्स खिलाड़ियों और कोच से की मुलाकात

भारत ने पैरा एथलीट्स  में जीते 29 पदक

नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा। भारत ने रिकॉर्ड 29 पदक जीते। ओलंपिक में देश के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पैरा एथलीट्स ने यहां के लोगों को खुशियां दीं। देश का नाम रोशन करने के बाद अब पैरा एथलीट्स भारत लौट चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर पैरा एथलीट्स और कोच से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने खिलाड़ियों और कोच का हौसला बढ़ाया। वहीं, खिलाड़ी ने भी अपनी कहानी पीएम से साझा की। इसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पीएम मोदी ने भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाले नवदीप और तीरंदाजी स्टार शीतल देवी की जमकर सराहना की। वहीं, योगेश कथुनिया ने पीएम का अलग मतलब भी समझाया।

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान भाला फेंक में स्वर्ण जीतने वाले सुमित अंतिल ने कहा- यह मेरा लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। टोक्यो के बाद आपने मुझसे दो और स्वर्ण लाने का वादा लिया था। यह आपके लिए है। अपनी पूरी टीम की ओर से मैं आपको धन्यवाद देता हूं।’ वहीं, पेरिस पैरालंपिक रजत पदक विजेता शरद कुमार ने कहा, ‘यह पैरालंपिक में मेरा दूसरा पदक है। मैं शुरुआत से ही पैरा-आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। भारतीय पैरालंपिक दल को देखकर मुझे बेहद गर्व होता है। इस टीम ने एक खेल राष्ट्र के रूप में भारत को वर्गीकृत किया है। खेलों से पहले आपकी प्रेरणा के लिए हम आपके बहुत आभारी हैं और हम सभी उनके बाद आपसे मिलने के लिए उत्सुक थे। किसी ने भी पैरा को इस तरह स्वीकार नहीं किया है, जिस तरह आपने किया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एथलीट्स के कोच की तारीफ करते हुए कहा, ‘दिव्यांगों को सिखाने के लिए कोच खुद को उस जीवन शैली में जीने की मानसिक तैयार करते हैं। वह खुद को पैरा-एथलीटों की स्थिति में रखते हैं ताकि उन्हें बेहतर तरीके से प्रशीक्षित कर सकें। पैरा एथलीट्स को तैयार करने वाले कोच असाधारण होते हैं। जो पूरी तरह से सक्षम हैं, उन्हें केवल तकनीक सिखाने की जरूरत है, लेकिन दिव्यांगों को जीवन जीने का तरीका भी सिखाने की जरूरत होती है।

पीएम मोदी को एथलीट्स ने उपहार भी दिए। जुडोका कपिल परमार ने मोमेंटो दिया और अपने मेडल पर पीएम का ऑटोग्राफ लिया। वहीं, हरविंदर ने पीएम मोदी को तीर गिफ्ट किया। प्रधानमंत्री ने सिमरन के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया, तो नित्या श्री सिवान ने अपना बैडमिंटन रैकेट गिफ्ट किया। अवनि लेखरा ने जर्सी गिफ्ट की, जबकि शरद ने एक कैप गिफ्ट की। आखिर में सभी एथलीट्स ने पीएम मोदी के साथ ग्रुप तस्वीर भी खिंचवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top