Breaking News
दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने ग्रेटर नोएडा से आरोपी दबोचा
निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने ग्रेटर नोएडा से आरोपी दबोचा
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
केबल चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, बीसीसीएल कर्मी को बदमाशों ने मारी गोली

कतरास (धनबाद): झारखंड के धनबाद जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कतरास के सोनारडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए थाने से महज कुछ ही दूरी पर बीसीसीएल (BCCL) के एक पंप ऑपरेटर को गोली मार दी। घायल कोल कर्मी की पहचान उमेश रविदास के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल (सेंट्रल हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उमेश रविदास शुक्रवार की रात सोनारडीह थाने के ठीक सामने स्थित जलापूर्ति के मोटर पंप पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे अपराधियों का एक संगठित दल वहां पहुंचा और बीसीसीएल की कीमती केबल लूटने का प्रयास करने लगा। जब ड्यूटी पर तैनात उमेश रविदास ने अपराधियों की इस हरकत का कड़ा विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उमेश के पैर में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल पीड़ित की स्थिति खतरे से बाहर है।

 थाने के इतने करीब हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच और क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने शनिवार सुबह घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान करने और उन्हें दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top