Breaking News
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
लोक सेवा आयोग ने 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, तीन नई भर्तियों की तिथियां भी हुई जारी

इस साल दिसंबर तक होंगी आठ भर्ती परीक्षाएं

अगले साल छह अप्रैल तक करायी जाएंगी बाकी छह भर्ती परीक्षा 

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल दिसंबर तक इनमें से आठ और अगले साल छह अप्रैल तक छह भर्ती परीक्षाएं होंगी। आयोग ने तीन नई भर्तियों की तिथियां भी जारी की हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, सचिवालय प्रशासन में अपर निजी सचिव परीक्षा की शुरुआत अक्तूबर से कर दी जाएगी। सचिवालय और आयोग में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की परीक्षा 12 जनवरी को प्रस्तावित है। राजकीय पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य परीक्षा का आयोजन अगले साल मार्च में होगा। इन तीनों भर्तियों के आयोग जल्द विज्ञापन जारी करेगा। पूर्व से जिन भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं, उनकी तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।

कौन सी भर्ती कब होगी

भर्ती परीक्षा का नाम                              तिथि

जीआईसी विभागीय परीक्षा                       29 सितंबर
सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा           06 अक्तूबर
समीक्षा अधिकारी परीक्षा                           26 व 27 अक्तूबर
अपर निजी सचिव परीक्षा                           अक्तूबर से शुरुआत
पीसीएस मुख्य परीक्षा                                16 से 19 नवंबर
ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक परीक्षा                       22 नवंबर
पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार परीक्षा                  18 दिसंबर
समीक्षा, सहा. समीक्षा अधिकारी परीक्षा            12 जनवरी 2025
पॉलिटेक्निक कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा            18 व 19 जनवरी
पॉलिटेक्निक सिविल, मैकेनिकल प्रवक्ता परीक्षा   22 फरवरी
पॉलिटेक्निक हिंदी, अंग्रेजी प्रवक्ता परीक्षा           23 फरवरी
पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य परीक्षा                        मार्च में
इंटर कॉलेज प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा                 06 अप्रैल
पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-  02 सितंबर से शारीरिक दक्षता, 15 दिसंबर को कांस्टेबल भर्ती, 29 दिसंबर को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top