Breaking News
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, सरपंच के बेटे समेत छह पर मामला दर्ज
नामसाई में हथियारबंद डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
नामसाई में हथियारबंद डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते सात लोगों की हत्या का आरोप, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते सात लोगों की हत्या का आरोप, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
ऋषिकेश में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
ऋषिकेश में वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

पॉलिटिकल-क्राइम जॉनर की चर्चित फिल्म सीरीज ‘सरकार’ को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट ‘सरकार 4’ बनाने की घोषणा कर दी है। इस ऐलान के बाद से फिल्म प्रेमियों और फैंस के बीच नई फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी ‘सरकार’ के चौथे भाग ‘सरकार 4’ को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी और अगले महीने से इसकी तैयारी शुरू होने वाली है।

राम गोपाल वर्मा ने यह जानकारी एक कार्यक्रम के दौरान साझा की। इस दौरान उन्होंने अपने दूसरे प्रोजेक्ट ‘द सिंडिकेट’ का भी जिक्र किया और हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि यह फिल्म उनके सारे पाप धो देगी।

‘सरकार’ फिल्म सीरीज की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी। पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने उनके बेटे शंकर की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद वर्ष 2008 में ‘सरकार राज’ रिलीज हुई, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई। वहीं 2017 में आई ‘सरकार 3’ में अमिताभ बच्चन के साथ यामी गौतम, मनोज बाजपेयी और अमित साध जैसे कलाकार नजर आए थे।

अब ‘सरकार 4’ की घोषणा के साथ ही दर्शकों में एक बार फिर इस पॉलिटिकल-क्राइम ड्रामा को लेकर उत्साह बढ़ गया है। हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top