Breaking News
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
नशे में धुत बेटे का कहर, पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

सीहोर – मध्य प्रदेश के सीहोर शहर में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने शराब के नशे में अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंज थाना क्षेत्र के कोली मोहल्ले में हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुभाष शाक्य के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनका बेटा सोनू शाक्य (30) है। बताया जा रहा है कि सोनू नशे की हालत में घर लौटा और अपनी मां से दोबारा खाना बनाने की मांग करने लगा। इसी बात पर जब पिता ने उसे टोका, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने अपने पिता पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन तुरंत सुभाष शाक्य को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी रविंद्र यादव के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से शराब के नशे का आदी था और अक्सर घर में झगड़ा करता था। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top