Breaking News
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज
रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम मोदी के देवभूमि आगमन पर किया अभिनंदन 

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जनता का आभार प्रकट किया। साथ ही डॉ अग्रवाल ने पीएम मोदी  का देवभूमि आगमन पर अभिनंदन किया।

गुरुवार को आईडीपीएल के हॉकी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा हुई। जिसमें लगभग 70 हजार से अधिक लोग ऋषिकेश सहित आसपास की अन्य विधानसभाओं से पहुंचे। लोकसभा हरिद्वार की विधानसभा ऋषिकेश के संयोजक व क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  ने तीर्थनगरी ऋषिकेश की धरती को नमन करते हुए अपने अभिभाषण में स्थान दिया। पीएम ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऋषिकेश की धरती पर आकर विदेशी भी भारतीय संस्कृति से जुड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश में पर्यटन, धार्मिक स्थल तथा योग जैसे विभिन्न आयाम स्थापित है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने अभिभाषण में बताया कि वह तीर्थ नगरी ऋषिकेश में आध्यात्मिक यात्रा के दौरान कई बार आ चुके हैं। डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  का भी आभार व्यक्त किया।

डॉ अग्रवाल ने ऐतिहासिक जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी  को उत्तराखंड से पांचो विधानसभा सीटें जीतकर देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के बाद डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत जनसभा ने अपना विशाल रूप के साथ पीएम का अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top