Breaking News
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
कुसमुंडा में चोरों का आतंक, एक हफ्ते में दूसरी बड़ी चोरी

कोरबा- कुसमुंडा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। हाल ही में विकास नगर स्थित एक रेडीमेड दुकान में छप्पर तोड़कर माल चोरी किया गया था। अब मंगलवार सुबह इमली छपार चौक स्थित स्काई मेंस वेयर को निशाना बनाया गया। दुकान संचालक आकाश साहू ने बताया कि चोर कपड़े, जूते और गल्ले में रखी लगभग पाँच हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।

व्यापारियों का कहना है कि चोर रात के अंधेरे में टीन-छप्पर वाली दुकानों को तोड़कर आसानी से अंदर घुस जाते हैं और कीमती सामान लेकर भाग जाते हैं। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी है, जिससे गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे न होने से पुलिस को जांच में कठिनाई हो रही है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि रात में पुलिस की पेट्रोलिंग बेहद कमजोर है, जिसके कारण चोर बेखौफ घूम रहे हैं।

घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में चौकसी करने और सीसीटीवी लगाने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द चोरों को पकड़ा नहीं गया तो व्यापारी थाने का घेराव करेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दुकानदार अतिरिक्त सुरक्षा इंतज़ाम करने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top