Breaking News
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
तापसी पन्नू स्टारर ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की रिलीज डेट आई सामने, दिखेगा  प्यार, धोखा और अपराध की दिल दहलाने वाली कहानी

तापसी पन्नू साल 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म लेकर आईं थीं, जिसका नाम था हसीन दिलरुबा. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसकी कहानी ने सभी का दिल जीत लिया था. फिल्म में तापसी के अलावा विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक ऐसी पत्नी की होती है, जिसके पति की हत्या में शक उसपर गहराता है. अब मेकर्स इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज करने वाले हैं, जिसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

अब तापसी पन्नू फिर से हसीन दिलरुबा बनकर लौटने वाली हैं. नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसकी रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है. इस फिल्म की घोषणा कुछ वक्त पहले मेकर्स ने एक छोटे से टीजर के जरिए की थी. तब से फैंस इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. अब रिलीज डेट के लिए भी मेकर्स ने एक शानदार टीजर रिलीज किया है, जो कि काफी रोमांचक है.
टीजर की शुरुआत ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज के गाने इस हसीना थी, इक दीवाना था के जरिए होती है। फिर तापसी पन्नू की किताब के साथ एक फोटो सामने आती है और आवाज आती है कि ‘9 अगस्त को टपकेगा खून, आएगा कातिलाना मानसून’. इसके बाद विक्रांत मैसी की एंट्री होती है और किताब पर लिखा होता है, ‘9 अगस्त की हसीन रात दिलरुबा के साथ’. फिल्म में इस बार विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी नजर आए हैं. उनकी एंट्री के साथ किताब पर लिखा होता है, ‘9 अगस्त को दिल पिघलेंगे, इश्क का जहर निगलेंगे’. फिर वॉइसओवर चलता है कि, ‘सबको इश्क का पाठ पढ़ाने फिर आई हसीन दिलरुबा 9 अगस्त को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर’।

बता दें कि इस फिल्म के पहले पार्ट में तापसी पन्नू ने रानी का किरदार निभाया हैं और विक्रांत मैसी ऋषभ सक्सेना उनके पति की भूमिका में होते हैं. हसीन दिलरुबा विनी मैथ्यू द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित है. इसके अलावा तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार अपनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म वो लडक़ी है कहां में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर और प्रतीक गांधी भी नजर आएंगे. फिल्म अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top