Breaking News
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित ‌अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित ‌अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
रुद्रपुर की शिव इन्कलेव कॉलोनी में नकाबपोश युवकों ने की फायरिंग, दो वाहनों के शीशे टूटे
रुद्रपुर की शिव इन्कलेव कॉलोनी में नकाबपोश युवकों ने की फायरिंग, दो वाहनों के शीशे टूटे
दो साल से फरार आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार, छठ व्रती महिला पर की थी फायरिंग

एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार
महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार
मेरठ में फैक्ट्री डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली
मेरठ में फैक्ट्री डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली
त्रिलोकपुरी में पुरानी रंजिश का बदला, 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला; तीन नाबालिग पकड़े

दिल्ली। मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ा है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए गए हैं। एक अन्य नाबालिग की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे 30 ब्लॉक में एक किशोर पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

घायल किशोर को पहले एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घायल किशोर का करीब 15 दिन पहले एक नाबालिग से विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान किशोर और उसके साथियों ने नाबालिग के साथ मारपीट की थी। इसी घटना की रंजिश में नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोर को रास्ते में रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस मामले में फरार नाबालिग की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top