Breaking News
15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत
15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर सप्लाई में आ सकती है दिक्कत
जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित
जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में विजेता घोषित
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम
हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम
14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान
14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान
BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ
BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी- रेखा आर्या
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी- रेखा आर्या
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
महिला आरक्षण कानून पर फिर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
महिला आरक्षण कानून पर फिर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम
स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम
60 लाख की चोरी का खुलासा: नौकरानी, प्रेमी और सर्राफ गिरफ्तार, जेवरात बरामद

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर अंतर्गत स्वरूप नगर इलाके में एक नामी कारोबारी के घर हुई ₹60 लाख की सनसनीखेज चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में घर की नौकरानी (किशोरी), उसके प्रेमी मोहम्मद यूनुस और चोरी का माल खरीदने वाले जौहरी (सर्राफ) मोहम्मद महताब को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने के बिस्कुट, कीमती आभूषण और नकदी बरामद कर ली गई है।

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को इस घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्वरूप नगर निवासी विकास शुक्ला, जिनका रेस्टोरेंट, स्वीट हाउस और आयुर्वेदिक दवाओं का बड़ा कारोबार है, उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए 16 जून को एक एजेंसी के माध्यम से एक किशोरी को ₹14,000 मासिक वेतन पर काम पर रखा था। नौकरी पर लगते ही शातिर किशोरी ने पूरे घर की रेकी की। अगले ही दिन यानी 17 जून को साफ-सफाई का बहाना बनाकर उसने घर के पिछले हिस्से का दरवाजा खुला छोड़ दिया। जैसे ही कारोबारी अपने काम पर निकले, उसने अलमारी में रखे करीब ₹60 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद किशोरी नौबस्ता निवासी अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद यूनुस के साथ फरार हो गई। जब वह अगले दिन काम पर नहीं आई, तो कारोबारी को शक हुआ और अलमारी चेक करने पर चोरी का पता चला। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से सामने आया कि दोनों पिछले एक साल से संपर्क में थे और काकादेव इलाके में लिव-इन में रह रहे थे। चोरी करने के बाद दोनों ने एक टैक्सी किराए पर ली और दिल्ली, लखनऊ, अजमेर शरीफ होते हुए राजस्थान के मशहूर हिल स्टेशन माउंट आबू घूमने निकल गए। वहां दोनों ने चोरी की रकम से जमकर मौज-मस्ती की और लाखों रुपये पानी की तरह बहाए।

पुलिस लगातार दोनों के मोबाइल नंबर ट्रैक कर रही थी। माउंट आबू में रहने के दौरान यूनुस ने अपने एक दोस्त को फोन मिलाया, जिससे पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन मिल गई। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यूनुस ने कबूला कि उसने चोरी का एक सोने का ब्रेसलेट नौबस्ता के सर्राफ मोहम्मद महताब को ₹2.20 लाख में बेचा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सर्राफ को भी दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने का कड़ा, हार, सोने के बिस्कुट, टॉप्स और ₹24,000 नकद बरामद किए हैं, हालांकि एक हीरे की अंगूठी अभी बरामद होना बाकी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top