Breaking News
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
चतरा में बंद घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी, जमीन के कागजात भी ले गए चोर
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
पीरागढ़ी में सिक्योरिटी गार्ड की बेरहमी से हत्या, 48 घंटे में दिल्ली पुलिस ने दबोचे आरोपी

 नई दिल्ली- दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके के पीरागढ़ी गांव में 60 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की निर्मम हत्या के मामले का दिल्ली पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी।

जानकारी के अनुसार, पीरागढ़ी टेंपो स्टैंड पर चौकीदारी करने वाले दिव्यांग बुजुर्ग विजेंद्र की रविवार तड़के SUV से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर विजेंद्र गंभीर हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने पूरी सच्चाई सामने ला दी। फुटेज में देखा गया कि SUV सवार युवकों ने पहले विजेंद्र के साथ विवाद किया, फिर डंडे से हमला किया और बाद में SUV से उन्हें दो बार कुचल दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग तक हटा चुके थे। वारदात के बाद घटना को एक्सीडेंट साबित करने की भी कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top