Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत 24 घंटे में 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत 24 घंटे में 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
सहेली के बर्थडे में जाने से मां ने किया मना, 9वीं की छात्रा ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान
सहेली के बर्थडे में जाने से मां ने किया मना, 9वीं की छात्रा ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
घर के बाहर पेशाब करने से रोका तो युवक पर हमला, दांत तोड़े, कई लोग घायल
घर के बाहर पेशाब करने से रोका तो युवक पर हमला, दांत तोड़े, कई लोग घायल
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
रेलवे ट्रैक के पास ठेकेदार का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

प्रयागराज –  शिवकुटी इलाके में रविवार देर रात एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 49 वर्षीय राजीव मिश्रा के रूप में हुई, जो पेशे से ठेकेदारी का काम करते थे। उनका शव रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रैक के नजदीक पड़ा मिला, जिसकी हालत बेहद खराब थी।

पुलिस के अनुसार, राजीव मिश्रा देर शाम अपने घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकले थे और इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, तभी देर रात किसी ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव की पहचान कराई और परिवार को सूचित किया।

घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पहले हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया हो सकता है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके।

मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में परिवार में एक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी, जिसे लेकर घर में खुशी का माहौल था। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top