Breaking News
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
हाईवे पर ढाबे के पास कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस
हाईवे पर ढाबे के पास कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है- मुख्यमंत्री धामी
लुधियाना में कलयुगी बेटों की करूत: बेदखल होने के बाद मकान पर कब्जे के लिए दी धमकियां, तंग आकर 70 वर्षीय पिता ने लगाई फांसी
लुधियाना में कलयुगी बेटों की करूत: बेदखल होने के बाद मकान पर कब्जे के लिए दी धमकियां, तंग आकर 70 वर्षीय पिता ने लगाई फांसी
बहन से बात करने पर भड़का नाबालिग, दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के यशपाल की चाकू से गोदकर हत्या
बहन से बात करने पर भड़का नाबालिग, दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के यशपाल की चाकू से गोदकर हत्या
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
दिल्ली में दो हत्याओं से सनसनी: नरेला में लाठी-डंडों से हमला, शालीमार बाग में चाकूबाजी में युवक की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार रात दो अलग-अलग इलाकों में हुई हत्या की वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नरेला के होलंबी खुर्द गांव में एक सैलून संचालक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि शालीमार बाग में मामूली विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर जान ले ली गई।

नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव निवासी 36 वर्षीय विकास रोज की तरह अपना काम खत्म कर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे तीन-चार हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास किसी तरह घर के पास पहुंचे, जहां वह खून से लथपथ हालत में गिर पड़े।

परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूईआर-2 मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।

उधर, शालीमार बाग इलाके में एक शराब की दुकान के बाहर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सुमित कुमार झा की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक दोबारा लौटे और झगड़े के दौरान सुमित के सीने में चाकू घोंप दिया।

घायल सुमित अपने दोस्त की मदद से अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में देरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top