Breaking News
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
आनंद पर्वत में महिला का शव मिलने से सनसनी, पति फरार

नई दिल्ली- मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक किराए के कमरे से 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान अल्मोड़ा निवासी तान्या के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति फिरोजाबाद निवासी शंभु यादव फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर संदिग्ध निशान पाए गए हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच में स्थानीय प्रशासन भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, तान्या और शंभु यादव ने करीब तीन महीने पहले शादी की थी और दोनों नई बस्ती इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। वे एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। रविवार सुबह कमरे का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो तान्या का शव फर्श पर पड़ा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को आखिरी बार शंभु को देखा गया था, इसके बाद से वह लापता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top