Breaking News
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही टीमें, पेंशन से वंचित पात्र व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
देहरादून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा 15 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी-नकबजनी गिरोह से जुड़ा है आरोपी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
दिल्ली में तीन हत्याओं से सनसनी, पुरानी रंजिश और मामूली विवाद बने जानलेवा

दिल्ली – दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में हुई तीन हत्या की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। द्वारका के बिंदापुर, न्यू उस्मानपुर और भगत सिंह कॉलोनी में हुई इन वारदातों में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है।

द्वारका के बिंदापुर क्षेत्र में एक मामूली मजाक अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया। जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान एक युवक द्वारा पिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से नाराज नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 वर्षीय सोनू कुमार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

उधर, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित भगत सिंह कॉलोनी में 26 वर्षीय ललित कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को देर रात सूचना मिलने के बाद घटनास्थल से शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने उसके एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इसी इलाके में एक अन्य सनसनीखेज वारदात में 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच के अनुसार, करीब एक दर्जन से अधिक युवकों ने उसका पीछा कर उस पर कई बार चाकू से हमला किया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में छह महीने पुरानी दुश्मनी हत्या की मुख्य वजह के रूप में सामने आई है।

तीनों मामलों में पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है और घटनाओं के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top