Breaking News
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद
अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद
जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप
जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
हिडन कैमरों से ब्लैकमेलिंग कर 10 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
हिडन कैमरों से ब्लैकमेलिंग कर 10 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर स्थित कोठा भवन जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण

उखीमठ/ रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज शनिवार प्रात: को पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमख स्थित कोठा भवन जीर्णोद्धार एवं पुनर्निमाण कार्यों का निरीक्षण किया। उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप के जीर्णोद्धार कार्य हेतु अविलंब कार्ययोजना बनाने सहित जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उल्लैखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्यभार संभालते ही जीर्णशीर्ण हो चुके मंदिर- धर्मशालाओं के जीर्णोंद्धार तथा पुनर्निमाण की पहल की। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में जर्जर हो चुके कोठा भवन तथा उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप तथा अस्त व्यस्त पड़े परिसर को नया स्वरूप दिये जाने हेतु कार्ययोजना को धरातल पर उतारा। कार्ययोजना के तहत प्रथम फेज में भोग मंडी, भंडार गृह, कीर्तन हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। द्वितीय चरण में पौराणिक उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप का जीर्णौद्धार प्रस्तावित है तीसरे चरण में पार्किंग, यात्री सुविधाएं तथा सड़क संपर्क मार्ग का कार्य किया जाना है।

इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देशन में तृतीय केदार तुंगनाथ सहित श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी की शीर्ष छतरी का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है श्री केदारनाथ धाम में आवासीय भवनों तथा भोग मंडी, पुजारी निवास, कर्मचारी निवास कार्य प्रगति पर है। मास्टर प्लान के फलस्वरूप श्री बदरीनाथ में धाम में कर्मचारी- पुजारी निवास, कार्यालय के निर्माण कार्यों में तेजी लायी जा रही है ताकि यात्रा पूर्व व्यवस्थायें सुदृढ़ हो सकेगी। इसके अलावा निष्प्रयोज्य हो चुके विश्राम गृह भवनों का पुनर्निमाण तथा जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है।

आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य वीरेंद्र असवाल, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,अवर अभियंता गिरीश रावत, विपिन कुमार,कुलदीप धर्म्वाण तथा निर्माण कार्यों से जुड़े आर्किटैक्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top