Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
रुड़की में अवैध तमंचों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति  कर्मचारी संघ ने  केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

 श्री बदरीनाथ स्थित कार्यालय में मंदिर समिति कर्मचारी विक्रम रावत सहित दिवंगतों की आत्मशांति हेतु प्रार्थना

देहरादून-  श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहे हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मंदिर समिति कर्मचारी सहित सात लोगों की मृत्यु तथा अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे में दिवंगतजनों की आत्म शांति हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ की ओर से बदरीनाथ मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में शोक सभा आयोजित हुई। दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भगवान बदरीविशाल से प्रार्थना की गयी तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की गयी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज रविवार को केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मंदिर समिति में स्थिर वेतन पर कार्यरत रांसी निवासी विक्रम सिंह रावत (47) के असामयिक निधन पर मंदिर समिति के बदरीनाथ,केदारनाथ कार्यालय, उखीमठ,जोशीमठ एवं देहरादून सहित सभी विश्राम गृहों कार्यालयों में शोक व्यक्त किया गया तथा सभी अधिकारियों कर्मचारियों शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की ।

बदरीनाथ में आयोजित शोक सभा में बीकेटीसी कर्मचारी संघ सचिव भूपेन्द्र सिंह रावत सहित गिरीश रावत, विवेक थपलियाल जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, डा. हरीश गौड़, केदार सिंह रावत,संदेश मेहता, संजय तिवारी,अवतार सिंह, नरेंद्र खाती,अजय सती, प्रदीप राणा,दीपक जुगराण,महावीर रावत, दिनेश कोठियाल, आदि मौजूद रहे।
वहीं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी मुख्य प्रभारी अधिकारी केदारनाथ अनिल ध्यानी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान , डीएस भुजवाण,रमेश नेगी बीकेटीसी कर्मचारी स़घ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, प्रदीप सेमवाल अरविंद शुक्ला,भगवती सेमवाल, उपाध्यक्ष पारेश्वर त्रिवेदी, प्रकाश पुरोहित ने दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top