Breaking News
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किया चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध

नई दिल्ली/ देहरादून। सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया गया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि राज्य का जनपद चमोली एक सीमान्त होने के साथ साथ सैनिक बाहुल्य जनपद है। उन्होंने कहा सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहाँ के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहाँ सैनिक एवं पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा सीमान्त जनपद चमोली एवं निकटतम् क्षेत्र में कोई भी सैनिक स्कूल/आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित नहीं है। यहाँ के पूर्व सैनिकों द्वारा कई वर्षो से मांग की जाती आ रही है, कि जनपद चमोली में भी जनपद पिथौरागढ़ स्थित जनरल बी०सी० जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित / स्वीकृत हो सके, जो देश के प्रथम सी०डी०एस० जनरल बिपिन रावत के नाम से संचालित हो। ताकि इस पहाड़ी क्षेत्र से सैनिकों / पूर्व सैनिकों एंव उनके परिवारों का अन्य क्षेत्रों में उत्तराखण्ड की मुख्य समस्याओं में एक पलायन करने लिए मजबूर न हो सके।

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विश्वास जताते हुए कहा जनपद चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत करने पर उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा। मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली के पूर्व सैनिकों की बहुप्रतिक्षित मॉग जनपद चमोली में भी जनरल बी०सी० जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल स्वीकृत/ स्थापित करने का अनुरोध किया गया। जिसपर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कारवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top