Breaking News
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉर्ट्स से बीते पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का दे विवरण- सीडीओ

जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
जल्द शुरू होने जा रहा ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश , उद्गम से होगा जीर्णोद्धार- डॉ. आशीष चौहान
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
बड़ी खबर : उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक, दिए अहम निर्देश 
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने अतारांकित प्रश्न संख्या 293 के माध्यम से आयुष्मान भारत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज संबिधत प्रश्न किया
स्पीकर ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण 

मालन नदी के क्षतिग्रस्त वैकल्पिक मार्ग की मरमत के दिए निर्देश 

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में भारी वर्षा से क्षेत्र में हुई क्षति के आंकलन तथा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पुल व पुलियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पुलों और पुलियों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव और दिशा निर्देश भी दिए गए। संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें आवश्यक सामग्री मुहैया कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें। सभी संबंधित विभागों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समन्वित प्रयास करने और राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विधानसभा निर्देश दिए की जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार से गुमराह ना करें और कार्य को दी गई समय सीमा पर ही पूर्ण करें इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बरसात के कारण सड़कों में पड़े गड्ढों को जल्द से जल्द दुरस्त करने के लिए कहा|

इस दौरान उपजिलाधिकारी को कोटद्वार में बढ़ते डेंगू,मलेरिया के मामलो को देखते हुए प्रत्येक वार्ड की गली-गली तक छिड़काव एवं फॉगिंग लगातार प्रक्रिया में करते रहने के निर्देश दिए| साथ के साथ नगर में सफाई एवं स्वच्छता रखने की बात कही।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी संभव उपाय किए जाएंगे।
बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मालन नदी पर बने वैकल्पिक मार्ग का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त वैकल्पिक मार्ग को युद्धस्तर पर मरमत करने के निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष मावाकोट- आश्रम वाले मार्ग को भी दुरुस्त करने और झाड़ी कटाने और साफ सफाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top