Breaking News
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज
रेलवे स्टेशन निर्माण के नाम पर 13.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, आगरा में मुकदमा दर्ज
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
प्ले ब्वॉय की नौकरी का झांसा देकर 89 हजार की ठगी, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
पश्चिमी सिंहभूम में पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार; गैता से सिर पर किए कई वार
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
धारचूला और मुनस्यारी में खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रचार

पिथौरागढ़। खेल मंत्री रेखा आर्या ने धारचूला नगर पालिका और मुनस्यारी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान रोड शो में भी खेल मंत्री ने हिस्सा लिया। उन्होंने व्यापारी व अन्य आम लोगों से भाजपा प्रत्याशी बेला शर्मा को जिताने की अपील की। रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश जाकर धारचूला को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने में अहम योगदान दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धारचूला के व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कोरोना काल के दौरान धारचूला के हजारों व्यापारियों का चीन से व्यापार बंद होने के मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुनस्यारी पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सत्यवान सिंह निखुर्पा के समर्थन में जनसभा की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी और तेजी से विकास होगा। इस अवसर पर धारचूला ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह धामी, प्रभारी महिमन कन्याल, मनोज सामंत, रूद्र पंडा, अशोक नाबियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top